रामनगर, अगस्त 3 -- रामनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा का मूल्यांकन विभिन्न केंद्रों में शुरू हो गया है। इसके लिए 809 अनुभवी शिक्षक लगाए गए हैं। सोमवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौडियाल ने बताया कि 22 जुलाई से साल 2026 की प्रथम परीक्षा सुधार और साल 2025 की तृतीय परीक्षा सुधार कराई गई थी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दोबारा से मौका दिया जाता है। परीक्षाएं 22 जुलाई से शुरू होकर परीक्षाएं 29 जुलाई तक चली थी। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तीन अगस्त से सात अगस्त तक चलेगा। यह भी पढ़ें- अंक सुधार परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...