मेरठ, मई 14 -- सीबीएसई 12वीं के परिणाम में एसटी वर्ग के मेधावियों की सफलता सामान्य श्रेणी से बेहतर रही है। एसटी के छात्र-छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खुद को अव्वल साबित किया है। अनारक्षित श्रेणी में नोएडा क्षेत्र के 18 जिलों में 82.13 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। वहीं एसटी में सफलता दर 83.84 फीसदी रही। उत्तीर्ण प्रतिशत में ओबीसी तीसरे और एससी श्रेणी के विद्यार्थी चौथे नंबर पर रहे हैं। रिजल्ट में ओबीसी से 75.24 और एससी से 74.90 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है।बुधवार को जारी सीबीएसई परिणाम में श्रेणीवार छात्र-छात्राओं की सफलता के आंकड़े भी जारी किए गए। सीबीएसई ने सामान्य, ओबीसी, एससी एवं एसटी श्रेणी से बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत, पेपर में शामिल और उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों सहित पास प्रतिशत भी साझा किया है।किस यह भी पढ़ें...