गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम,संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च में आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान कुछ केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद संबंधित विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। अब बोर्ड ने इन परीक्षाओं के लिए नई तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा के रद्द विषयों की परीक्षा 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। 12वीं के रद्द पेपर 30 और 31 मार्च को होंगे। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक संचालित होंगी। 968 परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों को इस संबंध में सूचना भेज दी है। परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले, यानी दोपहर 12 बजे तक केंद्र पर पहुंच जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...