महोबा, अप्रैल 8 -- महोबा, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 23 करोड़ 12 लाख, उन्नीस हजार के विकास कार्यो को मंजूरी मिली। पालिका के द्वारा सूर्य मंदिर रोड में प्रकाश व्यवस्था सहित राठ रोड में बीएसएनएल कार्यालय में प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। बजरिया में बरात घर, बंधानवार्ड राइफल क्लब सुंदरीकरण सहित प्राइवेट बस स्टैंड में 28 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में परमानंद तिराहा से हमीरपुर चुंगी तक फोरलेन सड़क, कीरत सागर प्रथम गेट से द्वितीय गेट तक सड़क चौड़ीकरण, नगर में 15 सड़कों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। नगर में 21नालों का निर्माण कराया जाएगा। सुभाष नगर में सीसी रोड, बजरंग नगर में स्टडी सेंटर, नगर में 300 बिजली के पोल लगाए जाएंगे। सभासदों ने नगर के व...