बोर्ड की बैठक में 14.5 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
फतेहपुर, जून 17 -- खागा। नगर पंचायत के सभागार में वर्तमान निकाय बोर्ड के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए 14.5 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक में नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सबसे बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर में 10 करोड़ रुपए की लागत से सीमा विस्तारित क्षेत्रों में सड़कों और नालियों के निर्माण को हरी झंडी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में क्षतिग्रस्त व टूटी-फूटी नालियों के मरम्मतीकरण का प्रस्ताव भी पास हुआ, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। नगर पंचायत कार्यालय भवन की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.