जौनपुर, फरवरी 22 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों को गति देने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 99 करोड़ 79 लाख रुपये का बजट पास हुआ। लाइसेंस शुल्क दरों में वृद्धि का प्रस्ताव भी दिया गया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने खराब सड़क का मुद्दा भी उठाया व नए प्रस्ताव दिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से ब्लाक से लेकर ग्राम पंचायतों तक में बेहतर कार्य हुए हैं। मड़ियाहूं के जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण अपने क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों की फोटो लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों से दिक्कत हो रही है व शिकायतों के बाद इन्हें दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। चुनावी बेला में यदि कार्य ह...