पलामू, अप्रैल 27 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष शीला चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2208 प्रधानमंत्री आवास योजना का चयन कर स्वीकृति के लिए शहरी विकास विभाग रांची को भेजा गया है। राजस्व संग्रह और सेवा शुल्क निर्धारण को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान ने बताया कि 2208 प्रधानमंत्री आवास योजना का चयन किया गया है। स्वीकृति के लिए शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। सभी 16 वार्ड में जांच के बाद आवास योजना के योग्य लाभुकों का चयन किया गया है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने बताया कि बोर्ड के बैठक में आवास योजना के साथ गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था, शहर में नियमित रूप से साफ सफाई पर भी चर्चा हुई है। यह भी पढ़ें- जन्म एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.