बोर्ड की बैठक में कर संग्राहक को टैक्स दारोगा पद पर मिली प्रोन्नति
मोतिहारी, मई 12 -- रक्सौल ,एक संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक भवन के सभागार में मंगलवार को नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालक कार्यपालक पदाधिकारी डा मनीष कुमार ने किया। कुल 6 एजेंडा पर आयोजित बैठक में पहले एजेंडा के तहत पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा की गई। कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह को टैक्स दरोगा के पद पर पदोन्नति के निर्णय पर बहुमत के आधार पर स्वीकृति दी गई। इसके बाद, बैठक में साफ-सफाई, शहर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य एजेंडा पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें शहर के अलग-अलग वार्ड में विकास कार्य के लिए 7 करोड़ 32 लाख 47 हजार 342 रूपयां के योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.