फरीदाबाद, मार्च 3 -- पलवल। पलवल में बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने के लिए टीमों का गठन किया गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने छह रूट बनाकर नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। ये टीमें परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फरवरी-मार्च 2026 की माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। प्रत्येक निर्धारित रूट पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का सघन निरीक्षण करेगा। जरूरत पड़ने पर वे अन्य अधिकारियों को भी टीम में शामिल कर सकेंगे। टीमों का मुख्य काम परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखना और नकल पर रोक लगाना है। सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त को जिला नोडल अधिकारी ...