बोर्ड की अंक तालिकाएं विद्यालयों को भेजी
रामनगर, मई 27 -- रामनरग। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक तालिकाओं को संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई है। बुधवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के 15 दिन बाद सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को परीक्षार्थियों की अंकतालिका भेज दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब भी किसी छात्र की नाम, पता आदि में त्रुटियां हैं तो बोर्ड से वह संपर्क कर सकता है। नियम व त्रुटियां ठीक करने की जानकारियों बोर्ड से दी जाएगी। स्कूलों से भी छात्र इसकी जानकारियां ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.