रामनगर, अगस्त 18 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा फल सुधार परीक्षा 2026 (प्रथम) और वर्ष 2025 (तृतीय) के परीक्षार्थियों का सुधार परीक्षाफल आज यानी बुधवार को जारी होगा। यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बोर्ड सचिव विनोद कुमार ने बताया कि दोनों सुधार परीक्षाओं का परीक्षाफल 19 अगस्त बुधवार को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर विद्यार्थी रिजल्ट देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...