अंबेडकर नगर, मई 10 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज एवं जय बजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर स्थित एक मैरिज लान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में बोर्ड परीक्षा एवं गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर के प्राचार्य डॉ जेबी सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अयोध्या प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के संभाग निरीक्षक अवनीश ने मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह व दीपक चंदेल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में प्रदेश स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.