आदित्यपुर, फरवरी 18 -- चांडिल, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय की सात सदस्यीय टीम मंगलवार को सिंहभूम कॉलेज चांडिल पहुंची। डीएसडब्ल्यू डॉ.संजय यादव के नेतृत्व आयी टीम ने रुसा फंड से 1.17 करोड़ से बने दो मंजिले नए भवन का निरीक्षण किया तथा स्ट्रेंथ एवं गुणवत्ता को परखा। नए भवन के लिए आए 30 लाख के उपकरण की भी अद्यतन जानकारी ली। डॉ. यादव ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मुर्मू को निर्देश दिया कि बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक कर नए भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया को जल्द पूरी करें। टीम ने प्रैक्टिकल रूम, कमरा एवं लाइब्रेरी को देखा तथा वर्तमान व्यवस्था पर असंतोष जताया। डॉ. यादव ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम अपना रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन को उपलब्ध कराएगी। कहा, सिंहभूम कॉलेज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एकमात्र कॉलेज है। विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के...