दुमका, जनवरी 23 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के कुसुमडीह दौलतपुर में स्थित डिग्री कॉलेज जरमुंडी में निर्माणाधीन नवीन छात्रावास भवन का गुरूवार को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सदस्यों की ओर से निरीक्षण किया गया। बता दें कि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के सहारा-कोठिया सड़क मार्ग में रायकिनारी पंचायत अंतर्गत कुसुमडीह मौजा के दौलतपुर गांव में डिग्री कॉलेज जरमुंडी अवस्थित है और यहां छात्रों के लिए निर्माणाधीन, छात्रावास भवन का कार्य अंतिम चरण में है। नए छात्रावास भवन का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सदस्यों द्वारा पीएम यूएसएचए योजना के अंतर्गत किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन में पेंटिंग का कार्य प्रगति पर है। भवन में दरवाजे लगाने का कार्य शेष है तथा जल निकासी हेतु नाला निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इस क्रम में सदस्यों ने शेष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.