नई दिल्ली, फरवरी 20 -- बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स घंटों तक पढ़ाई करते हैं और फिर पेपर देखते ही सब जवाब लिखने की कोशिश में जुट जाते हैं। बोर्ग एग्जाम से ज्यादा बच्चों को आने वाले रिजल्ट की चिंता सताती है। ऐसे में अगर पेरेंट्स बच्चों के साथ सख्ती से पेश आए तो उनकी चिंता स्ट्रेस और एंग्जायटी में बदल सकती है। कुछ सवाल उनके आत्मविश्वास को भी डगमगा सकते हैं। अगर आपके बच्चे का भी इस साल यूपी बोर्ड एग्जाम (UP Board Exam) है, तो परीक्षा देकर लौटने के बाद उससे कुछ सवाल बिल्कुल न पूछें।1- कितने नंबर आएंगे? परीक्षा देकर आने के बाद अक्सर बच्चे से पेरेंट्स सवाल करते हैं, इस पेपर में कितने नंबर आएंगे। कई लोग कहते हैं पास तो हो जाओगे ना? पेपर के आने के बाद नंबर के बारे ...