उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। 18 मार्च से जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ था, जिसे निर्धारित 16 दिन की अवधि से एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। चार मूल्यांकन केन्द्रों में कार्य चल रहा था, जिसमें जीजीआईसी में 31 को और बाकी तीन केन्द्रों पर बुधवार को कार्य संपन्न हुआ। गैर-जनपदों से जिले को कुल 3,37,981 उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए प्राप्त हुई थीं। जीनाथजी मूल्यांकन केन्द्र पर हाईस्कूल की 98,153, राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 92,390, अटल बिहारी इंटर कॉलेज में इंटर की 74,255 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की 73,183 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। चारों केन्द्रों पर यह कार्य चार उपनियंत्रकों की निगरानी में 164 प्रधान परीक्षक और 1,584 उप परीक्षक कर रहे थे। डीआईओएस सुनील दत्त ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.