चम्पावत, अप्रैल 28 -- सतीश जोशी, चम्पावत। कनलगांव वार्ड के बोर्डिग हाउस क्षेत्र में नागरिकों को जल्द ही जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। पालिका यहां राज्य वित्त मद से ह्यूम पाइप नाली का निर्माण करेगी। इसके अलावा वार्ड में 4.67 लाख रुपये से इंटरलाकिंग टाइल्स भी लगाएगी। कनलगांव वार्ड के बोर्डिग हाउस क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों को बरसात के समय जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ता था। जिसको देखते हुए बोर्ड की बैठक में ह्यूम पाइप नाली बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पर राज्य वित्त आयोग की ओर से 7.25 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के अनुसार बोर्डिग हाउस क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था के साथ ही 4.67 लाख की लागत से इंटरलाकिंग टाईल्स रास्ते का निर्माण किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.