बोर्डर में तैनात जवावनों के लिए एंजल एकेडमी स्कूल ने भेजी राखियां
बागेश्वर, अगस्त 19 -- बागेश्वर। हर साल की तरह इस वर्ष भी एंजल एकेडमी कपकोट की छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए 600 राखियां भेजी हैं। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से बुधवार को राखियां भेजी गईं। विद्यालय की छात्राएं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय पहुंचीं और सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आनंद गिरी को राखियां सौंपीं। छात्राओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक भारत सिंह गड़िया, सचिव दीपा गड़िया, प्रधानाचार्य गजेंद्र बिष्ट, शिक्षक भूपेश सिंह कन्याल, संगीता शाही और सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र मसीवाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- फौजी भाइयों को 3000 राखियां भेजीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.