बोरे से गेहूं निकालते समय महिला को सांप ने डसा, मौत
हाथरस, मई 19 -- बोरे से गेहूं निकालते समय महिला को सांप ने डसा, मौत -(A) -कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नयाबास की घटनाहाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नयाबास में सोमवार को घर पर बोरे में से गेहूं निकालते समय महिला को सांप ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।नयाबास निवासी गुड्डी देवी उर्फ टुरिया पत्नी सज्जन सिंह 55 सोमवार को घर में रखे बोरे में से गेहूं निकाल रही थी। अचानक सांप ने उसे हाथ में डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला अचेत हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने एहतियातन महिला के हाथ में बंधन बांधा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.