बोरे में 21 किलो गांजा भरकर ले जा रहा हाथरस का गैंगस्टर दबोचा
अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इसके पास से 21 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी हाथरस जिले का गैंगस्टर है। वह बोरे में गांजे की पुड़िया भरकर तस्करी को ले जा रहा था। पुलिस ने उसे बाइक समेत दबोच लिया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार देररात करीब ढाई बजे क्वार्सी थाना प्रभारी एसपी सिंह की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। यह भी पढ़ें- सात किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पांच दिन रिमांड पर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतिभानपुर निवासी विपिन कुमार पुत्र राजवीर सिंह बताया। बाइक पर बंधे बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.