बोरे में मृत मिले प्रतिबंधित जीव
बाराबंकी, मई 25 -- फतेहपुर। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। लेकिन युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। बोरे में कई प्रतिबंधित जीव बरामद हुए। देवा वन रेंज अधिकारी प्रशांत कुमार के साथ वन दरोगा ओपी यादव, मनोज कुमार व राजेश मिश्रा सुबह 4:30 बजे गश्त पर थे। इस दौरान महमूदाबाद की ओर से बाइक आती दिखी। टीम ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग निकला। बिना नम्बर की इस बाइक पर बोरा बंधा था। उसे खोला गया तो उसमें एक गोह, एक सियार व दो कछुए भरे मिले। सभी की मौत हो चुकी थी। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वन विभाग फरार आरोपी की तलाश में जुटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.