देहरादून, मार्च 12 -- मांडूवाला रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास बुधवार सुबह जंगल में बोरे में बंद महिला का सड़ा-गला शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को झाझरा चौकी प्रभारी की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। घटना के दूसरे दिन भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे झाझरा चौकी इंचार्ज अमित शर्मा को सूचना मिली थी कि मांडूवाला रोड सुद्दोवाला में बाला सुंदरी मंदिर के पास सड़क से करीब 30 मीटर दूर पैदल रास्ते पर सफेद रंग का एक कट्टा पड़ा है। कट्टे से भयंकर दुर्गंध आ रही थी और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। सूचना पाकर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और कट्टे का निरीक्षण किया, तो उसके अंदर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुरान...