गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता होली पर्व के पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को करीब सात क्विंटल संदिग्ध खोवा जब्त किया। बेहद खराब गुणवत्ता वाले खोवे को कोल्ड स्टोरेज से निकालने के बाद 14 बोरो में भरकर बाजार में बेचने ले जा रहे थे। विभाग ने मिर्जापुर जिले से खोवा लाए जाने की सूचना मिलने पर नौसढ़ इलाके में तलाशी के दौरान एक बोलेरो से खोवा का बरामद किया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार से पहले मिलावटी खोवा की आवक बढ़ने की आशंका के मद्देनजर विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही थीं। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर जांच के बावजूद सप्लाई का स्पष्ट सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद निजी वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। सूचना के आधार पर नौसढ़ क्षेत्र में एक ...