बोरे में बंद महिला की सड़ी-गली लाश बरामद
बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- रहुई थाना क्षेत्र के बसानपुर गांव में गोइठवा नदी के किनारे मिला शव शव की हालत काफी खराब, मृतका की नहीं हुई पहचान रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बसानपुर गांव के पास मंगलवार को गोइठवा नदी के किनारे बोरे में बंद महिला की सड़ी-गली लाश बरामद की गयी। लाश की हालत काफी खराब हो गयी थी। मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बोरे से निकल रही दुर्गंध महसूस कर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललित विजय दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये। बोरा खोलने पर महिला की लाश मिली। लाश काफी हद तक गल चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हत्या कहीं और की गयी है और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.