बोरे में बंद अज्ञात युवक का मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
अररिया, जुलाई 3 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-13 में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 35 से 40 वर्ष आयु के युवक का शव बोरे में बंद अवस्था में एक परती खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार शव को बोरे में भरकर यहां लाए गए और परती खेत में फेंककर फरार हो गए। मृतक के चेहरे पर केमिकल अथवा अन्य पदार्थ डाले जाने की बात भी सामने आ रही है, जिससे उसकी पहचान मिटाने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचायत के मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.