सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर। जिले में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए संचालित क्रय केन्द्रों पर बोरे का संकट है। बोरे की कमी के चलते क्रय केन्द्रों पर दो से तीन किसान की खरीद रोजाना हो पा रहा है। पीसीएफ के क्रय केन्द्रों को बोरा आवांटन के बाद भी खरीद काफी धीमी है। परिवहन व हैंडलिंग ठेकेदारों के कारण भी खरीद प्रभावित है। जिससे जिले में अभी तक लक्ष्य का 54 प्रतिशत गेहूं खरीद हो पाई है। जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य 19 हजार 500 एमटी निर्धारित है। लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीदने के लिए विभिन्न क्रय एजेन्सियों की ओर से 109 क्रय केन्द्र खोले गए है। यह भी पढ़ें- 18 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 12831 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीदारी गेहूं बेचने के लिए अभी तक 6423 किसानों ने पंजीकरण कराया है। शासन स्तर पर गेहूं खरीद के लिए अभिलेख सत्यापन के लिए कई बार...