गौरीगंज, मई 25 -- अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र गोरखापुर में बोरी की कमी के कारण पिछले एक सप्ताह से गेहूं खरीद बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं और उन्हें अपने गेहूं की बिक्री के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि बोरी उपलब्ध न होने के कारण खरीद नहीं की जा सकती। केंद्र प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि गोदाम में गेहूं रखने की पर्याप्त जगह नहीं बची है और केंद्र पर बोरी उपलब्ध न होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र को 500 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब तक केवल लगभग 100 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है।किसान त्रिभुवन नाथ दूबे ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनके गेहूं की तौल का ...