गंगापार, अप्रैल 22 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा की कई सहकारी समितियों में बोरी के अभाव के कारण अब तक गेहूं खरीद कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहालग के इस समय में पैसों की तत्काल जरूरत के चलते किसान मजबूरन अपना गेहूं बिचौलियों को कम दामों पर बेचने को विवश हैं। साधन सहकारी समिति उरुवा क्रय केंद्र के प्रभारी रामदेव, परानीपुर साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र प्रभारी आशीष मिश्र तथा रामनगर साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र प्रभारी जय कुमार तिवारी ने बताया कि बोरी उपलब्ध न होने के कारण खरीद कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही बोरी उपलब्ध होगी, गेहूं खरीद तत्काल शुरू कर दी जाएगी। वहीं रामनगर स्थित एफसीआई क्रय केंद्र की प्रभारी अर्चना तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 112...