साहिबगंज, जनवरी 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो सीएचसी परिसर में संचालित एक्स-रे विगत 26 दिसम्बर से बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार एक्स-रे टेक्नेशियन के पद पर नजरूल इस्लाम आउट सोर्सिंग से कार्यरत था। प्रयोगशाला सहायक के रूप में साहिबगंज की रेशम अफरोज भी कार्यरत थी। दोनों को हटा दिया गया है। एक्स-रे बंद होने से प्रखंड के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया देवेन्द्र मालतो ने कहा कि बोरियो सीएचसी में एक्स-रे बंद होने से गरीब पहाड़िया मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें एक्स-रे के लिए जिला मुख्यालय जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि एक्स-रे के टेक्नेशियन व प्रयोगशाला सहायक रेशम अफरोज को आउट सोर्सिंग से बहाल किया गया था। किसी कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.