साहिबगंज, जनवरी 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक धन्मजय सोरेन ने आज सोमवार को बोरियो प्रखंड में विधायक निधि से बनने वाले विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने सबसे पहले शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज परिसर में एनआरईपी विभाग साहिबगंज द्वारा पीडब्ल्यूडी रोड से डिग्री कॉलेज होते हुए इंटर कॉलेज तक पीसीसी सड़क, चसगांवा पंचायत के लीलाटांड़ गांव में छतदार चबूतरा निर्माण (3,50,000/-रू.) , पथरा जमाई टोला में पीसीसी सड़क एवं जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के जीतपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी, मो. रिजवान अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी मो. एजाज अंसारी, मो. फरहद अंसारी, निताय मंडल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.