साहिबगंज, जून 1 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चसगांवा पंचायत के कोलखा आंगनबाड़ी केन्द्र में सोमवार को वन वीक वन-सीएचसी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन बीडीओ नागेश्वर साव, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. किरण माला, सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.किरण माला ने ग्रामीणों से बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकता है। डॉ. किरण माला ने बताया कि बच्चों को पांच साल की आयु तक सात चरणों में टीका दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- वन वीक- वन सीएचसी कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को समय पर टीका लगवा कर अभियान क...