साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो में गर्मी के दस्तक देने के साथ हीं बिजली की आंख-मिचौनीका खेल जारी है। ट्रांसफरमर में लोड बढ़ने के कारण बार -बार लूप कटना व फ्यूज उड़ना आम बात हो गयी है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं। बिजली के ट्रांसफरमर के लूप में ग्रीप नहीं लगने से अत्यधिक हिट होने के कारण अक्सर लूप कट जाना आम समस्या बन गया है I बिजली ट्रांसफरमर में फ्यूज उड़ने पर जोड़ने के लिए बिजली मिस्त्री के समय पर कार्य नहीं करने से आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। शुक्रवार की रात को खादी भंडार के पास ट्रांसफरमर में प्यूज उड़ने से जलसा में आए लोग रात भर काफी परेशान रहे। यह भी पढ़ें- शिफ्ट पर बिजली मिस्त्री देने की मांग वहीं बोरियो तीन मुहानी हाईवे चौक के पास बिजली ट्रांसफरमर में फ्यूज उड़ने के कारण कई घरों में आपूर्ति ठप है। पावर सब स्टेशन में फोन ...