बोरियो में नायकी की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
साहिबगंज, जून 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो थाना क्षेत्र के कैरासोल के डोन डब्बू नाला से पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान गांव के नाइके (ग्राम पुजारी) बड़का मुर्मू (50) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना के पुअनि सिद्धार्थ टोप्पो व एएसआई देव नारायण साहू घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के कनपट्टी, मुंह व कान पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को घटनास्थल से खून के धब्बे, मृतक के हाफ पैंट व दो गमछा मिले हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि कैरासोल गांव में शिव मरांडी के घर में उसकी पुत्री की शादी थी। मृतक नाइके या पुजारी होने के कारण शादी कराने अपनी पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.