बोरियो के कुछ मुहल्ले में सुबह से बिजली रही गुल
साहिबगंज, मई 3 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो बाजार के नमस्तेरोड, महावीर टोला एवं बंगाली टोला में रविवार के सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग काफी परेशान रहे। बोरियो नमस्ते रोड के मनीष कुमार, सोनू कुमार, संदीप भगत, मनोज साह सहित कई विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि बोरियो में बिजली की आंख मिचौनी जारी है। रविवार को सुबह से चार घंटे लगातार बिजली गुल रही। विद्युत सब-स्टेशन में बिजली गुल की शिकायत के बाद भी बिजली नहीं आई। बिजली बोर्ड के कनीय अभियंता नील गगन से शिकायत की गयी। कनीय अभियंता के पहल पर बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.