हापुड़, अप्रैल 24 -- शुक्रवार दोपहर सपनावत जाने वाले मुख्य मार्ग पर बोरियों से लदी एक ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीचों बीच पलट गई। गनीमत रही की हादसे के समय कोई आसपास अन्य लोग व वाहन इसकी चपेट में नही आया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रास्ते से गुजर रहें कुछ राहगीर मदद के लिए दौड़े। इसके बाद क्रैन की मदद से क्षतिग्रस्त टैक्ट्रर ट्राली को सड़क से हटा दिया गया। हालांकि कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन लगातार जारी रहता है, जो आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं। प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की प...