साहिबगंज, मई 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को वन वीक वन सीएचसी कार्यक्रम के तहत विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक बीडीओ नागेश्वर साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीओ संजय शुक्ला भी शामिल हुए। बैठक में वन वीक वन सीएचसी कार्यक्रम के तहत पांच साल से उपर के छुटे बच्चे के टीकाकरण अभियान एक जून से पांच जून तक चलने वाले कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गयी। बीडीओ ने उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को विशेष टीकाकरण की सफलता के लिए जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण का निर्देश दिए। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. विवेक भारती, शिक्षा परियोजना के बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, जेएसएलपीएस के बीपीएम महेश्वर उरांव, धन लाल मिश्रा, आईसीडीएस की एलएस, बीपीएम विष्णु...