बोरिंग से सेनिटोरियम क्षेत्र में गहराया जल संकट, डीएम से लगाई गुहार
नैनीताल, जून 24 -- भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम मस्जिद तिराहा क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि भवाली सेनिटोरियम-मस्जिद तिराहा क्षेत्र में जेजेएम के तहत बोरिंग करने के बाद समस्या बढ़ गई है। साथ ही प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व बोरिंग का कार्य बंद होने के बाद भी अब तक क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। क्षेत्र में करीब 15 से 20 परिवार निवास करते हैं, जो लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या से संबंधित विभागों और नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं। पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने डीएम से बोरिंग से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.