बोरिंग मिस्त्री का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
हरदोई, मई 30 -- गोपामऊ। टड़ियावां थानाक्षेत्र के हरसिंगपुर में बोरिंग मिस्त्री का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्राम हरसिंगपुर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम नया गांव नवाब निवासी 30 वर्षीय दिलीप का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप के परिवार में दो बच्चे बेटी वर्षा (8) व बेटा मिथिलेश (6) हैं। दिलीप की पत्नी का चार वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। इससे पहले एक भाई की दो साल पहले संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। पिता बाबू राम बीमार रहते हैं। चौकी प्रभारी रितेश चौहान ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.