मोतिहारी, फरवरी 5 -- संग्रामपुर, निसं। सरकार के कृषि को मजबूती करने के लिए किसानों के निजी बोरिंग तक बिजली कनेक्शन देने का वादा कुछ पूरा हुआ कुछ जस का तस आज भी है। इससे किसानों को रवि सीजन में सिंचाई में डीजल संचालित पंपसेट से सिंचाई करना महंगा पड़ रहा है । उतरी बरियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुकेश यादव व वक्रिम यादव के बोरिंग तक कनेक्शन पहुंचा। कुछ समय मोटर से सिंचाई के बाद ट्रांसफार्मर की चोरी हो गई। लगभग दो वर्ष से ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग किसान कर रहे हैं। लेकिन आज तक ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा। पश्चिमी मधुबनी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि परमानन्द पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2019 में सिंचाई के लिए कनेक्शन का आवेदन दिए थे। लेकिन आज तक बिजली विभाग के द्वारा केवल पोल लगाया गया है। ट्रांसफार्मर नहीं लगने से सिंचाई...