बदायूं, जून 14 -- थाना क्षेत्र में बोरिंग कार्य के दौरान मजदूर से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव उसैता का है। यहां के रहने वाले संजीव कुमार पुत्र परमेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर चमेली पत्नी सोहनलाल और रामपाल पुत्र मिढई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संजीव कुमार ने बताया कि वह अपनी जमीन पर सबमर्सिबल बोरिंग का काम करा रहे थे। 12 जून को बोरिंग कार्य के दौरान आरोपियों ने वहां काम कर रहे मजदूर राजकुमार पुत्र जुगेन्द्र निवासी तकीपुर को गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। यह भी पढ़ें- बोरिंग कार्य के दौरान मजदूर से मारपीट आरोप है कि मारपीट में राजकुमार के दाहिने हाथ में चोट आई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। ...