कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। चरवा के एक बोरिंग करने वाले मिस्त्री को ठेकेदार ने रुपया मांगने पर पीट दिया। साथ ही धमकी देकर दरवाजे से भगा दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।एसपी को शिकायती पत्र देते हुए चरवा नगर पंचायत के कामता प्रसाद पुत्र स्व. भगवत प्रसाद ने बताया कि वह बोरिंग का काम करता है। पांडेयमऊ गांव के एक ठेकेदार ने उससे बोरिंग कराया था। बोरिंग के लिए 65 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। बोरिंग का काम पूरा होने पर ठेकेदार ने रुपया देने के बजाय टालमटोल करना शुरू कर दिया। दो साल से वह टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि 30 मार्च को वह ठेकेदार के घर रुपया लेने गया था। ठेकेदार ने रुपया देने के बजाय उसको गाली-गलौज करते हुए मारापीटा। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने क...