जमशेदपुर, फरवरी 17 -- गोविंदपुर थाना अंतर्गत आईएसओ गेट के अंदर बोरिंग करने के दौरान हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीघा निवासी हरिदास के रूप में हुई वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मौके मशीन से पाइपलाइन बिछाने के लिए बोरिंग किया जा रहा है। इस दौरान बोरिंग में इस्तेमाल होने वाला एक ट्राइपॉड हरिदास के ऊपर गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.