हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। ओखलकांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुनकोट निवासी एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चतुर सिंह बोरा को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का सदस्य नामित किया गया है। बोरा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, सांसद व जिला अध्यक्ष भाजपा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। कहा कि यह दायित्व किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि विकास को गति देने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...