खगडि़या, जुलाई 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के म्थुरापुर टमटम चौक केनिकट गुरुवार की देर रात एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर बोरा में बंद कर फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य अभियुक्त व विवाहिता के पति कटिहार जिला के मिरचाईबारी के रहने वाले चंदन ठाकुर उर्फ बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कटिहार जले के लाभागांव स्थित एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया गया है। एसपी भानू प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान नगर थाना पुलिस ने बोरे में मरणासन्न अवस्था में मिली महिला एवं एसकी मासूम बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उपचार कराया गया था। इसके बाद नगर थाना में दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था और नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के ...