भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। गेहूं खरीद में बोरे की किल्लत बड़ी समस्या बनी है। सरकार और विभाग ने इसे लेकर कवायद तेज कर दिया है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से बोरा खरीदा जाएगा, जिसके एवज में कोटेदारों को 30 रुपये बोरा आनलाइन पेमेंट होगा। उधर, जिलापूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों को चेतावनी दिया है कि बोरा कदापि ना बेचें। बता दें कि इस साल अन्नदाता प्रदेश सरकार को गेहूं बेचने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं है। जो लोग क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, उन्हें बोरे की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गेहूं खरीद को सुचारू रूप से करने के लिए अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से बोरा खरीदा जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में 25 हजार एमटी गेहूं खरीद का बोरा उपलब्ध इसे लेकर जिले के कोटेदारों को निर...