आजमगढ़, अप्रैल 7 -- आजमगढ़। जिले में बोरे की कमी के कारण क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रभावित हो रही है। विभाग कोटेदारों से बोरे की व्यवस्था कर खरीद शुरू कराने में जुटा है, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर अब तक खरीद सुचारु नहीं हो सकी है। जनपद में इस वर्ष 35,500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए तीन एजेंसियों के कुल 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के 20 केंद्रों पर 12,500 एमटी, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दो केंद्रों पर 1,000 एमटी तथा पीसीएफ के 51 केंद्रों पर 22,000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। जिले में 30 मार्च से खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक खाद्य विभाग के एक और पीसीएफ के चार केंद्रों पर मात्र 118.600 एमटी गेहूं की ही खरीद हो सकी है। समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जबकि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.