बोरा के अभाव में शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद
बलिया, अप्रैल 4 -- बैरिया। क्षेत्र के हाट गोदाम रानीगंज व लालगंज में बोरो की कमी के कारण विभाग किसानों से सरकारी गेहूं की खरीद अभी तक शुरू नहीं कर पाया है। किसान बोरे के लिए हाट गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र के सुरेमनपुर दियरांचल के किसान नागेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामसागर सिंह,रघुनाथ यादव, मिथिलेश व राहुल शर्मा आदि ने बताया कि किसी भी गेहूं क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध नहीं है। इस सम्बंध में हाट निरीक्षक परीक्षित आनंद ने बताया कि बोरा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास डिमांड भेजा गया है। हमारे यहां ही नहीं जिले में किसी भी हाट गोदाम पर बोरा नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही बोरा उपलब्ध हो जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.