धनबाद, अप्रैल 20 -- बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू ने कांड्रा पंचायत की मुखिया रिंकू देवी की पहल पर बोराबांध तालाब को सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया है। राजस्व दस्तावेजों के आधार पर हुई सुनवाई के बाद तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए वहां मछली पालन और उससे प्राप्त राशि को सरकारी खाते में जमा करने का आदेश दिया गया है। इस कार्य के लिए मुखिया, उपमुखिया और अंचल निरीक्षक की एक टीम गठित की गई है। ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो ने इसे 20 वर्षों के लंबे संघर्ष की जीत बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...