गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में रविवार को बोराडीह सुरक्षित वन में वन सीमा के भीतर पूर्व से खेत के अतिक्रमण को कार्रवाई कर मुक्त करा लिया गया। विभाग ने अतिक्रमण से मुक्त करवाने के बाद भूमि पर जेसीबी से खुदाई (ट्रेंच) कटाया। इसके अलावा इसी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम हीराडीह में वन सीमा के भीतर बने अर्धनिर्मित मकान को भी ध्वस्त कर परिसर को अतिक्रमण से आजाद कराया। विभाग ने लगभग दो एकड़ की वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। अतिक्रमणकारियों को चेताया कि अतिक्रमण होने पर वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्रभारी वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी संजय कांत यादव, बिरेंद्र कुमार एवं सुरुचि कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.