लातेहार, मार्च 9 -- लातेहार संवाददाता। चंदवा प्रखंड के बोरसीदाग गांव में आदिवासी जमीन को लेकर उठे विवाद के बीच सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण लातेहार समाहरणालय पहुंचे । वहीं उपायुक्त को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि संबंधित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और जमीन को अवैध कब्जे से बचाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि 8 मार्च 2026 को ग्राम प्रधान रामेश्वर मुंडा की अध्यक्षता में गांव में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें गांव की आदिवासी जमीन को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को आवेदन देकर हल्का-3 अंतर्गत खाता संख्या-5 के प्लॉट संख्या 2, 326, 327 और 329 में कुल लगभग 29 एकड़ 67 डिसमिल जमीन से जुड़े मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.